Menu Close

श्रीक्षेत्र काशी का अपमान करनेवाला ‘मोहल्ला अस्सी’ एवं ‘पाक कलाकार की भूमिकावाली ‘रईस’ फिल्म प्रदर्शित न करने की हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा मांग !

कोल्हापुर में ज्ञापनद्वारा हिन्दू जनजागृति समिति की मांग

कोल्हापुर : श्री क्षेत्र काशी का अपमान करनेवाला ‘मोहल्ला अस्सी’ एवं पाक कलाकार की भूमिकावाला ‘रईस’ चित्रपट २५ जनवरी को प्रदर्शित होगा। अतः हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां के अयोध्या चित्रपटगृह के व्यवस्थापक सर्वश्री विजय पोवार एवं पार्वती मल्टिप्लेक्स के व्यवस्थापक अमर कारंडे को १३ जनवरी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सर्वश्री विजय पोवार एवं अमर कारंडे ने आश्वासन दिया कि, चित्रपटगृह के स्वामी को इसकी जानकारी दे कर चित्रपट न प्रदर्शित करने के संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा।

अयोध्या चित्रपटगृह के व्यवस्थापक श्री. विजय पोवार को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ
पार्वती मल्टिप्लेक्स के व्यवस्थापक श्री. अमर कारंडे को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

इस अवसर पर हिन्दू एकता आंदोलन के सर्वश्री शिवाजीराव ससे, हिन्दू जनजागृति समिति के गोविंद देशपांडे, देवराज सहानी, मधुकर नाजरे, शिवानंद स्वामी, बाबासाहेब भोपळे, रणरागिणी शाखा की श्रीमती साधना गोडसे, श्रीमती सरस्वती मिराशी, श्रीमती विजया वेसणेकर, सनातन संस्था की श्रीमती नंदिनी कुलकर्णी, श्रीमती सुधा बिलावर आदि हिन्ंदुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News