Menu Close

सोलापुर में हिन्दू जनजागृति समिति एवं लोधी समाज के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिन्दू धर्म’ व्याख्यान

सोलापुर : हिन्दू धर्मियों को लालच दर्शा कर ईसाई पंथ में लिया जा रहा है। इस धर्मपरिवर्तन को रोकने हेतु हिन्दुओं को धर्मशिक्षा की नितांत आवश्यकता है। ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के सोलापुर जिला समन्वयक श्री. राजन बुणगे ने किया।

११ जनवरी को यहां के श्री शितलामाता मंदिर में लोधी समाज अध्यक्ष श्री. भगतसिंह जगतसिंह कल्लावले एवं लोधी समाज के कार्यकर्ताओं ने दायित्व लेकर हिन्दू धर्म प्रबोधन का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस अवसर पर वे बोल रहे थे।

इस अवसर पर ४० से भी अधिक हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।

क्षणिका

इस अवसर पर धर्मशिक्षा का महत्त्व ध्यान में आने से लोधी समाज की ओर से माह में एक बार धर्मशिक्षावर्ग का नियोजन किया गया है !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News