Menu Close

चीन ने किया अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण

आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

बीजिंग – चीन अब अमेरिका और यूरोपीय शहरों तक परमाणु मिसाइल दागने में सक्षम हो गया है। उसने अपनी लंबी दूरी की मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया है। यह 10,000 किलोमीटर तक मार करने और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन ने डोंगफेंग-31बी नामक इस मिसाइल का परीक्षण अपने राष्ट्रीय दिवस एक अक्टूबर से कुछ ही दिन पहले 25 सितंबर को किया था।

यह डीएफ 31ए का उन्नत संस्करण है। तीन महीने में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तरफ से इस मिसाइल की यह तीसरा परीक्षण था। पीएलए के रिटायर्ड मेजर जनरल शू गुआंगयू ने कहा कि इसके जरिये चीन अपनी फौजी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, चीन को ऐसे हथियारों की बेहद ज्यादा जरूरत है क्योंकि अमेरिका एशिया-प्रशांत क्षेत्र में फौजी मौजूदगी बढ़ा रहा है। इससे पहले चीन के सरकारी मीडिया ने खबर दी थी कि चीन 12,000 किलोमीटर तक मार करने वाली डोंगफेंग मिसाइल का परीक्षण करने वाला है, जो अमेरिका में किसी भी जगह हमला करने में सक्षम होगी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *