Menu Close

लखनऊ : पब कल्चर से निपटने के लिए ब्रिगेड तैयार करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

आश्विन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) – युवाओं में पब कल्चर के प्रति बढ़ते रुझान और भारतीय संस्कृति की अनदेखी की बढ़ती प्रवृत्ति से चिंतित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इन सबसे निपटने के लिए युवाओं की ब्रिगेड तैयार करने का फैसला किया है।

इस फैसले को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी विश्व हिंदू परिषद व उसके युवा संगठन बजरंग दल को दी गई है। बजरंग दल इसके लिए युवाओं की ब्रिगेड खड़ी करेगा। यह ब्रिगेड नौजवानों को भारतीय संस्कृति से खिलवाड़ किए जाने के खतरे बताएगी।

इसी कड़ी में 10 से 12 अक्तूबर तक हरिद्वार में बजरंग दल का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें बजरंग दल के देश भर से ब्लॉक स्तर तक लगभग 4000 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

इसे विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राघव रेड्डी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया, राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय और प्रांतीय संगठन मंत्री दिनेश चंद्र के साथ ही प्रमुख साधु-संत भी संबोधित करेंगे। अधिवेशन में लव जेहाद व पब संस्कृति जैसे षड्यंत्रों से मोर्चा लेने की कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने की रणनीति बनेगी।

स्त्रोत : अमर उजाला


अद्ययावत

५ अक्टूबर २०१४, आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

देश व धर्म की रक्षा को एक जुट हो हिंदू समाज – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

एटा (उत्तर प्रदेश) : जननी व जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान है। इनके विरुद्ध उठने वाले हर कदम का प्रत्येक हिंदू को डटकर मुकाबला करना चाहिए। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत राजपाल सिंह ने व्यक्त किए। वह शहर के मेहता पार्क में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि विजया दशमी पर्व असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार है, इसी पर्व पर हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए सन १९२५ में नागपुर में संघ की स्थापना हुई। समाज में लव जेहाद व अन्य असामाजिक घटनाओं द्वारा चल रही समाज को तोड़ने की कोशिशों का प्रतिकार करने के लिए हिंदू समाज को संगठित होना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला संघ चालक शिवशंकर ने देश व धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को जाग्रत करने करने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किए।

इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख आशुतोष मिश्र, जिला प्रचारक राजेश कुमार, नगर संघ चालक चेतन्यदेव शर्मा, वीरेन्द्र वाष्र्णेय, पंकज चौहान, कृष्णपाल सिंह, विजय पाठक, उमाकांत शर्मा, उमाशंकर शर्मा, हरनाथ सिंह, ज्ञान सिंह, अजय वाष्र्णेय, आलोक त्रिवेदी, नगर प्रचारक नमन, सह जिला बौद्धिक प्रमुख रमाकांत वैद्य, रोहित, ऋषभकुमार, ओमशिव सहित काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *