Menu Close

विश्‍वशांति हेतु हिन्दू धर्म एवं अध्यात्म का अध्ययन करें ! – स्वामी योगेश्‍वरानंद सरस्वती, चैतन्य आश्रम

सुळ्या (कर्नाटक) में ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’

बाईं ओर से श्रीमती मंजुला गौडा, कु. रेवती मोगेर, दीपप्रज्वलन करते हुए स्वामी श्री. योगेश्‍वरानंद सरस्वती एवं श्री. चंद्र मोगेर

सुळ्या (कर्नाटक) : विश्‍वशांति हेतु हिन्दू धर्म एवं अध्यात्म का अध्ययन करने का आवाहन सुळ्या के चैतन्य आश्रम के स्वामीजी श्री. योगेश्‍वरानंद सरस्वती ने यहां की धर्मजागृति सभा को संबोधित करते हुए किया। ‘सनातन’ का अर्थ कोई जाति नहीं है, अपितु वह जीवनयापन करने की एक उत्तम व्यवस्था है, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया।

कर्नाटक राज्य के दक्षिण कन्नड जनपद के सुळ्या तहसिल के श्री हरिहरेश्‍वर मंदिर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ का आयोजन किया गया था।

श्री योगेश्‍वरानंद सरस्वतीजी के हाथों दीपप्रज्वलन कर धर्मजागृति सभा का प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर सनातन संस्था की श्रीमती मंजुला गौडा, हिन्दू जनजागृति समिति के जनपद समन्वयक श्री. चंद्र मोगेर एवं रणरागिणी शाखा की कु. रेवती मोगेर ने भी मार्गदर्शन किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News