Menu Close

श्रीरंगपट्टण (कर्नाटक) में ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु आयोजित ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ सफल !

श्रीरंगपट्टण में ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ संपन्न !

भारतमाता के रक्षणार्थ ‘हिन्दू राष्ट्र’ अनिवार्य है ! – श्री. मोहन गौडा, हिन्दू जनजागृति समिति

बार्इं ओर से कु. भव्या गौडा, श्री. मोहन गौडा, श्री. दिनकर भट एवं श्रीमती तारा शेट्टी

श्रीरंगपट्टण (कर्नाटक) : पिछले ७० वर्षों में लोकतंत्र ने राष्ट्र को केवल भ्रष्टाचार, लूटमार, चो‍रियां तथा दंगे दिए हैं। वोट की चापलूसी के लिए हिन्दुओं का महत्त्व ही शेष नहीं रहा। इसलिए हिन्दू असुरक्षित सिद्ध हुए हैं। धर्मपरिवर्तन एवं हिन्दुविरोधी कानून के कारण हिन्दुत्व नष्ट हो रहा है; इसीलिए भारतमाता के रक्षणार्थ ‘हिन्दू राष्ट्र’ अनिवार्य है ! श्री. मोहन गौडा ने यहां के श्री महालक्ष्मी मंदिर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित हिन्दू धर्मजागृति सभा में ऐसा प्रतिपादित किया।

इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. मोहन गौडा, भारत स्वाभिमान न्यास के श्री. दिनकर भट तथा रणरागिणी शाखा की कु. भव्या गौडा एवं सनातन संस्था की श्रीमती तारा शेट्टी ने मार्गदर्शन किया।

श्री. दिनकर भट ने कहा कि, इस अवसर पर हिन्दुओं ने धर्माचरण की सहायता से समाजविनाशक बातों को नष्ट करना समय की आवश्यकता है। कु. भव्या गौडा ने स्वसुरक्षा प्रशिक्षण ग्रहण कर जिहादी धर्मांधों से हिन्दू धर्म की रक्षा करने का आवाहन किया एवं श्रीमती तारा शेट्टी ने कहा कि, धर्मरक्षा करनेवालों की रक्षा धर्म अथवा ईश्‍वर करेगा !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News