Menu Close

केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए शुरु हुई भारत यात्रा का उज्जैन में हुआ आगमन

चिमनगंज कृषि उपज मंडी प्रांगण में गोपाल मणि महाराज के प्रवचन सुनते मंडी के व्यापारी व अन्य

उज्जैन : केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने व देश में गो मंत्रालय बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड के संत गोपाल मणि महाराज गो प्रतिष्ठा भारत यात्रा निकाल रहे हैं। ९ मई को गंगोत्री से शुरू हुई यह यात्रा शुक्रवार को उज्जैन आई। यात्रा लेकर आए संतश्री ने चिमनगंज मंडी प्रांगण में प्रवचन में लोगों से गोरक्षा का आवाहन किया।

यात्रा भारत के सात राज्यों का भ्रमण कर चुकी है। आठवें राज्य मप्र में २२ नवंबर से घूम रही है। २३ दिसंबर को गुजरात के लिए रवाना होगी। सुबह १० बजे यात्रा शहर पहुंची।

संतश्री ने प्रवचन में गाय का महत्व बताते हुए इसे सबसे संसार का सबसे कीमती पशु बताया। प्रवचन में गोभक्तों के साथ व्यापारी एवं किसान उपस्थित थे। दोपहर बाद यात्रा उज्जैन से देवास के लिए रवाना हो गई।

महाराज जी कि भेट लेकर उनका आशीर्वाद लेते हुए हिंदू जनजागृती समिती के श्री . योगेश व्हनमारे

२०१८ में दिल्ली में गो-कुंभ के साथ समापन

अपनी मांगोका ग्यापन मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन को देते हुये मणी महाराज

६७६ जिलों में गोमाता का प्रचार करते हुए १८ फरवरी २०१८ को यात्रा देहली में समाप्त होगी, जहां देश के एक करोड लोगों के समर्थन के साथ गोकुंभ का आयोजन कर सरकार के समक्ष गोसंरक्षण से जुड़ी मांगे रखी जाएंगी। चार चौपहिया वाहनों से निकली यात्रा में संत के साथ २० लोग चल रहे हैं।

 

Latest News