Menu Close

बांग्लादेश में हिन्दू मंदिर में तोड़-फोड़, देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ी

bangladesh_templeढाका : बांग्लादेश के उत्तरी नेत्रोकोना क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने एक हिन्दू मंदिर में तोड़-फोड़ की और देवी-देवताओं की ३ मूर्तियों को तोड़ दिया।

नेत्रोकोना सदर उपजिले के सिंगरबांग्ला संघ के मैमेनसिंहरोही गांव के लोगों ने आज सुबह मंदिर का दरवाजा खुला पाया, जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आया।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, मंदिर परिसर में प्रवेश के बाद उन्होंने मंदिर की संरचना के टूटे हुए टुकड़े और ३ मूर्तियों को देखा। उन्होंने २ मूर्तियां देखी, जिनमें से एक देवी काली की और दूसरी प्रतिमा भगवान शंकर की थी। घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद जांच शुरू हो गई है।

नेत्रोकोना सदर के थाना प्रभारी ने बताया,‘‘हमने घटनास्थल का दौरा किया और तोड़-फोड़ के सबूत एकत्रित किए। हमने जांच शुरू की और पाया कि मंदिर के दरवाजे बंद नहीं थे। हम लोग इस घृणित घटना को अंजाम देने वालों की खोज कर रहे हैं।’’

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *