Menu Close

दीपावली जनजागृति अभियान : यवतमाल, माणगाव एवं कोपरगावमें पुलिस एवं प्रशासनको ज्ञापन

कार्तिक कृष्ण ३, कलियुग वर्ष ५११४ 

हिंदू जनजागृति समितिका ‘दीपावली जनजागृति अभियान’

यवतमालमें ज्ञापन देते हुए कार्यकर्ते

यवतमाल – पटाखोंपर हिंदू देवता एवं राष्ट्रपुरुषोंके छायाचित्र रहते हैं । पटाखे जलानेके उपरांत उनकी धज्जियां उडकर वे पैरोंतले कुचले जाते है । अतः देवता एवं राष्ट्रपुरुषोंका अनादर होता है । यह अनादर रोकने हेतु यहांके उपजनपदाधिकारी देशमुख एवं जनपद पुलिस अधीक्षक रंजनकुमार शर्माको हिंदू जनजागृति समितिद्वारा ज्ञापन दिया गया है । इस अवसरपर शर्माने उनके कार्यक्षेत्रमें आनेवाले पटाखे विक्रेताओंकी  बैठक आयोजित कर उन्हें इस विषयमें अवगत कराया जानेके संदर्भमें आश्वासन दिया । इस अवसरपर हिंदू जनजागृति समितिके सर्वश्री विष्णुपंत खाडे, मंगेश खांदल, दत्तात्रेय फोकताडे, सुनील मोहिमकर, स्वप्निल जवादे, ज्ञानेश्वर गोरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

माणगाव – माणगांवमें भी समितिद्वारा पुलिस निरीक्षक विनोद चव्हाणको ज्ञापन दिया गया । इस अवसरपर शिवसेनाके नगरप्रमुख श्री. महेंद्र दळवी, उपनगरप्रमुख सर्वश्री अभय भगत, अजित तार्लेकर, समितिके सर्वश्री विश्वास माऊसकर, श्रीकांत जोशी एवं सनातन संस्थाकी श्रीमती चित्रा माऊसकर इत्यादि उपस्थित थे ।
कोपरगाव – यहां समितिद्वारा पुलिस निरीक्षकको ज्ञापन दिया गया । यह ज्ञापन पुलिस उपनिरीक्षक रामचंद्र पवारने स्वीकार किया । इस अवसरपर मनसेके कोपरगाव नगराध्यक्ष श्री. सतीश अण्णा काकडे, उपनगराध्यक्ष श्री. अनिल गायकवाड, श्री. योगेश गंगवाल, श्री. विजय त्रिभुवन, शिवसेनाके श्री. आदिनाथ ढाकणे एवं समितिके श्री. दिलीप सारंगधर एवं श्री. योगेश रूईकर उपस्थित थे ।

Latest News