Menu Close

हिन्दी में कार्टून दिखाने पर पाक में चैनल का लाइसेंस रद्द

नई देहली : पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेरिटी अथॉरिटी (पेमरा) ने निकेलिडियोन चैनल का लाइससेंस महज इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि चैनल ने हिंदी में अनुवादित कार्टून का चैनल पर प्रसारण कर दिया था।

पेमरा ने कहा कि, चैनल का लाइसेंस कानून को तोडने के तहत किया गया है। १९ अक्टूबर को पेमरा ने यह निर्णय लिया था कि भारतीय कंटेंट को चैनल पर प्रसारित करने पर प्रतिबन्ध लगेगा।

सभी चैनलों को दी गई जानकारी

पेमरा ने अपने बयान में कहा है कि सभी चैनलों को इस बात की जानकारी दी गई है कि निकेलडन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है, और यह तत्काल रूप से प्रभाव में होगा। पेमरा ने चैनल पर रेडियों और टीवी पर भारतीय कंटेंट प्रसारित करने के चलते चैनल पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

पेमरा की इस प्रतिबन्ध को भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबन्ध, टीवी चैनल पर पाकिस्तानी कलाकारो के कार्यक्रमों पर प्रतिबन्ध के प्रतिफल के रूप में देखा जा रहा है। जी टीवी ने पाक कलाकारों के सीरियल के प्रसारण पर प्रतिबन्ध लगा दी है।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *