Menu Close

क्रूरकर्मा टीपू सुलतान की जयंती का विरोध करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

बेंगलुरु – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कर्नाटक में टीपू सुलतान जयंती मनाए जाने का विरोध किया है। संघ ने कहा कि मैसूर के क्रूरशासक रहे टीपू धार्मिक रूप से कट्टर और हिंसक सुलतान थे।

कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के क्षेत्रीय संघचालक वी नागराज ने कहा, ‘हमारा संगठन सड़कों पर उतर कर टीपू जयंती के विरोध में प्रदर्शन करेगा।

कर्नाटक में टीपू जयंती १० नवंबर को मनाई जाएगी। राज्य की कांग्रेस सरकार ने पिछले साल उनकी जयंती मनाने का निर्णय किया था। इसके चलते पिछले साल नवंबर में कोडागू जिले में हिंसा भडक गई थी। हिंसा में विहिप के एक नेता की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल भी हुए थे।

एक प्रश्न के उत्तर में नागराज ने संघ कार्यकर्ता रुद्रेश के हत्यारों की गिरफ्तारी पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने राज्य सरकार से इन्हें फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। रुद्रेश की १६ अक्टूबर को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

स्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *