Menu Close

देवताओं के चित्रवाले पटाखों का विक्रय न करने के संदर्भ में पटाखे बिक्रेताओं को नोटिस भेजेंगे – उपजिलाधिकारी श्री. संजय शिंदे, कोल्हापुर

कोल्हापुर के निवासी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन

निवासी उपजिलाधिकारी श्री. संजय शिंदे को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए धर्माभिमानी
निवासी उपजिलाधिकारी श्री. संजय शिंदे को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए धर्माभिमानी

कोल्हापुर : पटाखों के चित्रोंद्वारा होनेवाला हिन्दू देवता तथा राष्ट्रपुरुषों का अनादर रोकने हेतु तथा चीन के उत्पादनों का अवैध विक्रय रोकने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति ने निवासी उपजिलाधिकारी श्री. संजय शिंदे को १८ अक्तूबर को विविध मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया।

उस समय श्री. संजय शिंदे ने यह आश्वासन दिया कि, ‘देवताओं के छायाचित्रवाले पटाखों का विक्रय न करें; इसलिए पटाखे बिक्रेताओं को नोटिस भेजी जाएगी !’

साथ ही धर्माभिमानियों ने कहा कि, ‘पटाखे बिक्रेताओं के पास देवताओं के छायाचित्रवाले पटाखे विक्रय हेतु रखे हैं, यह बात यदि निदर्शन में आए, तो त्वरित मुझे सूचित करें। मैं संबंधित बेपारीयों पर कार्रवाई करूंगा !’

उस समय शिवसेना युवा उपजिलाप्रमुख सर्वश्री सागर पाटिल, हिन्दू एकता आंदोलन के संग्राम घोरपडे, राहुल भोई, शिवसेना के करवीर तहसिलप्रमुख राजू यादव, किशोर घाडगे, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री मधुकर नाजरे, प्रीतम पोवार, ज्ञानेश गावडे, ज्ञानेश्वर अस्वले के साथ अन्य धर्माभिमानी भी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *