Menu Close

पेण (नई मुंबई) : पटाखों के माध्यम से देवता एवं राष्ट्रपुरुषों का किया जानेवाला अनादर रोकने हेतू ज्ञापन प्रस्तुत !

पुलिस निरीक्षक श्री. जगदाळेसाहब को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ता
पुलिस निरीक्षक श्री. जगदाळेसाहब को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ता

पेण : देवता एवं राष्ट्रपुरुषों के छायाचित्रवाले पटाखें फोडने के कारण अनादर होता है। वह रोकने हेतू हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से पेण की तहसिलदार श्रीमती वंदना मकु तथा पुलिस निरीक्षक श्री. जगदाळेसाहब को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस समय विश्व हिन्दु परिषद के कोकण प्रांत मंत्री ह.भ.प. दशरथ भोपतराव, शिवसेना के पेण शहर प्रमुख श्री. प्रदीप वर्तक, सनातन संस्था के श्री. दिलदास म्हात्रे, साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती गीता भानुशाली, श्रीमती वंदना मोकल, श्रीमती वंदना म्हात्रे, श्री. वासुदेव म्हात्रे तथा श्री. दिगंबर नागोशे उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News