Menu Close

हुबली (कर्नाटक) में श्रीराम सेना की श्री दुर्गामाता दौड में हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित, रणरागिणी शाखा का सहभाग

श्रीराम सेना की श्री दुर्गामाता दौड में रणरागिणी शाखा का सहभाग

hjs-ranragini

हुबली (कर्नाटक) : यहां नवरात्रोत्सव के अवसर पर श्रीराम सेनाद्वारा आयोजित दुर्गा दौड कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखा सम्मिलित हुई थी।

हुबली-धारवाड की महापौर श्रीमती लक्ष्मी उप्पार ने यहां के मुरुसविरा मठ में इस कार्यक्रम का उद्धाटन किया। इस कार्यक्रम को श्रीराम सेना के बेलगांव जनपद संगठक श्री. रमाकांत कोंडोस्कर, रणरागिणी शाखा की कु. स्फूर्ति बेनेकवारी तथा श्री. मोहन गुरुस्वामी उपस्थित थे।

श्रीराम सेना के श्री. राघवेंद्र कटरे ने मान्यवरों का सम्मान किया तथा परिचय करवाया। उस समय कु. स्फूर्ति बेनेकवारी ने लव जिहाद के माध्यम से होनेवाला धर्मपरिवर्तन तथा महिलाओं पर प्रतिदिन बढते हुए अत्याचार के संदर्भ में विचार प्रस्तुत किए। साथ ही उन्होंने नवरात्रि उत्सव, दुर्गादेवी का नामजप तथा धर्माचरण का महत्त्व कथन किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News