Menu Close

बंगलुरु में दिनदहाडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या

rudresh_rss

बंगलुरु में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता की दिनदहाडे हत्या कर दी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता संघ के कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने आक्रमण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना बंगलुरु के शिवाजीनगर क्षेत्र की है। मृतक कार्यकर्ता का नाम रूद्रेश था। ३५ वर्षीय रूद्रेश संघ के एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक उन पर आक्रमण किया। आक्रमण में रूद्रेश की मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते सप्ताह केरल में एक माकपा नेता के. मोहनन की निर्दयता से हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं पर माकपा नेता की हत्या का आरोप है। माकपा नेता की हत्या के बाद सभी दलों ने घटना की निंदा की थी।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *