Menu Close

पनवेल : पाक कलाकारों के सहयोगवाले चित्रपट प्रदर्शन का बहिष्कार करें ! – हिन्दू जनजागृति समिति की मांग

पनवेल के ३ चित्रपटगृह व्यवस्थापकों से हिन्दू जनजागृति समिति ने की मांग

banned_pak

पनवेल : हिन्दू जनजागृति समिति ने फन सिनेमा, पीवीआर सिनेमा, मिराज सिनेमा के चित्रपटगृह व्यवस्थापकों को ज्ञापन प्रस्तुत किया।

उस ज्ञापन में यह मांग की गई कि, पाक कलाकारों के सहयोगवाले ‘रईस’ तथा ‘ए दिल है’, ये चित्रपट प्रदिर्शित न करें, उनका बहिष्कार करें !’ ज्ञापन प्रस्तुत करते समय समिति के कार्यकर्ता, साथ ही धर्माभिमानी कु. अथर्व उपाध्ये, कु. कुणाल सावंत तथा कु. रूपेश किंद्रे उपस्थित थे। उरी के आक्रमण का विरोध प्रदर्शित करने हेतु यह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

चित्रपटगृह व्यवस्थापकों को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए समिति के कार्यकर्ता
चित्रपटगृह व्यवस्थापकों को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए समिति के कार्यकर्ता

समिति की ओर से प्रस्तुत इस ज्ञापन को चित्रपटगृहोंद्वारा सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। पीवीआर सिनेमा चित्रपटगृह ने आगामी चित्रपटों की सूची में उपर्युक्त दोनों चित्रपटों के नाम तथा फलक प्रकाशित नहीं किए। (ऐसे सक्रिय चित्रपटगृह व्यवस्थापकों का अभिनंदन ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *