Menu Close

महाराष्ट्र : न्यायालय के निर्बंध तोड कर ठाणे-मुंबई में दहीहंडी उत्सव का समापन !

त्यौहारों का वास्तविक आनंद लेने हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र’ अर्थात ‘सनातन धर्म राज्य’ अनिवार्य है !

  • अनुचित घटनाओं का अतिरेक !

  • कानून तोडने के विषय में कार्यकर्ताओं की मगरूरी की भाषा !

dahi_handi

मुंबई : अल्पवयीन युवकों के सहभाग से २० फूटों से अधिक तह लगा कर दहीहंडी का उत्सव ठाणे एवं मुंबई में दहीहंडी मंडलोंद्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया गया।

ठाणे के नौपाडा क्षेत्र में मनसे पुरस्कृत जय जवान दल ने ९ तह की दहीहंडी फोड़ कर ११ लाखों का पारितोषिक जीता। इस मंडल एवं मनसे आयोजकों पर अपराध प्रविष्ट किया गया है। इस संदर्भ में निश्चित राजनीतिक समर्थन रहनेवाले मनसे के आयोजक ने कहा कि, मेरे साहब पर ९३ अपराध प्रविष्ट हुए हैं, अगर मुझ पर १ अपराध प्रविष्ट हुआ, तो मुझे उसकी कोई चिंता नहीं है !

मुंबई में भी अनेक स्थान पर २० फूट से अधिक अर्थात ७ से ८ तहों की दहीहंडियां फोडी गर्इं। माहीम में जरीमरी गोविंदा दल ने बाबा मगदूम शहा दर्गा के समक्ष दहीहंडी फोड कर उसे सलामी की घोषणाएं कीं। (क्या धर्मांध कभी मंदिर के सामने इस प्रकार झुकेंगे ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

dahih-25-1472107063

pyramid

दादर में न्यायालय के निषेध के रूप में एक मंडलद्वारा काला वस्त्र फहराया गया एवं एक मंडल ने सीढी से हंडी फोडी। कोकणनगर मंडलद्वारा मार्ग पर सोकर ९ तह बनाए गए। मनसे ने चेंबुर में ८ तह की एवं शिवसेनाद्वारा भी बोरीवली में २० फूट से उंचे स्थान पर हंडी लगाई गई थी।

घाटकोपर में प्रतिवर्ष सब से बडी दहीहंडी मनाई जाती है। वहां भाजपा के विधायक राम कदम एवं किरीट सोमय्या ने न्यायालय के आदेश का पालन कर स्वयं कम उंचार्इं पर लगाई गई दहीहंडी फोडी।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Read more on Janmashtami

Latest News