Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति के कारण ही शासन को राष्ट्रध्वज के विषय में अध्यादेश निकालना पडा – श्रीमती अंजली पवार, तहसिलदार

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान !

respect_national_flag

ठाणे : हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने तहसिलदार तथा करमणूक कर अधिकारी श्रीमती अंजली पवार से भेंट की।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने प्रतिपादित किया कि, हिन्दू जनजागृति समिति के ‘प्रयासों के कारण शासन को राष्ट्रध्वज के विषय में अध्यादेश निकालना पडा। समिति का कार्य अच्छा है। समितिद्वारा सिद्ध ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ चलचित्रफीत हम आगे भी दिखाते रहेंगे !

इस समय उन्हें ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ चलचित्रफीत भी दिखाई गई। राष्ट्रध्वज का सम्मान करने के संदर्भ में ज्ञापन यहां के जिलाधिकारी कार्यालय के उपजिला चुनाव अधिकारी श्रीमती फरोग मुकादम इन्हें प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर समिति की श्रीमती सुनीता पाटिल तथा धर्मशिक्षा वर्ग की धर्माभिमानी श्रीमती अंजली रायकर, श्रीमती सीमा कापडे एवं सनातन संस्था के श्री. कोंडिबा जाधव उपस्थित थे।

हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य अच्छा है, ऐसा कह कर श्रीमती फरोग मुकादम ने भी समिति के कार्य की प्रशंसा की।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *