Menu Close

ठाणे : हिन्दू जनजागृति समिति की आेर से ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान !

जोंधळे विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती खुळे (दार्इं ओर) को ज्ञापन देते हुए राष्ट्रप्रेमी
जोंधळे विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती खुळे (दार्इं ओर) को ज्ञापन देते हुए राष्ट्रप्रेमी

ठाणे : राष्ट्रध्वज का होनेवाला अपमान रोकने हेतु प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों पर प्रतिबंध लगाए जाने के संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ठाणे, डोंबिवली एवं अंबरनाथ के विद्यालयों में मुख्याध्यापकों को ज्ञापन दिया गया । इन विद्यालयों में चारुबामा विद्यालय, किडलैंड हाइस्कूल, प्रगति महाविद्यालय, तिलक विद्यालय एवं जोंधळे विद्यालय अंतर्भूत है ।

इस अवसर पर डोंबिवली पश्चिम के जोंधळे विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती खुळे ने कहा कि, समिति का यह अभियान अतिशय अच्छा है एवं २ वर्ष पूर्व समितिद्वारा इस संदर्भ में विषय प्रस्तुत करने पर छात्रों ने मार्ग पर बिखरे प्लास्टिक के ध्वज एकत्रित किए थे ।

क्षणिका : डोंबिवली पश्‍चिम के सनातन प्रभात के पाठक श्री. प्रकाश झरकर व्याधिग्रस्त होते हुए भी वे ज्ञापन देने हेतु आए थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *