Menu Close

‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान के अंतर्गत सातारा (महाराष्ट्र) में पुलिस एवं प्रशासन को ज्ञापन !

‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान !

कराड : राष्ट्रध्वज का होनेवाला अपमान रोकने हेतु यहां की सहायक तहसिलदार श्रीमती मीनल भामरे, कराड तहसिल ग्रामीण पुलिस, कराड नगर पुलिस, गटविकास अधिकारी एवं मुख्याधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

कराड में सहायक तहसिलदार श्रीमती मीनल भामरे (मध्यभाग में ) को ज्ञापन देते हुए राष्ट्राभिमानी
कराड में सहायक तहसिलदार श्रीमती मीनल भामरे (मध्यभाग में ) को ज्ञापन देते हुए राष्ट्राभिमानी

इस ज्ञापनद्वारा नागरिकों का प्रबोधन हो, इस हेतु समितिद्वारा सिद्ध ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ यह विशेष चित्रफीत (वीडियो) चलचित्रगृह एवं केबल वाहिनियों पर दर्शाने हेतु अनुमति देने की विनती भी की गई है।

इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता, शिवसेना के श्री. सोमनाथ वेदपाठक, श्री. अनिल कडणे, श्री. चिंतामणी पारखे, हिन्दू एकता के श्री. सुहास बाबर, भाजप के श्री. गणेश कापसे एवं कराड गोरक्षक प्रमुख श्री. गोरख शिंदे उपस्थित थे। इसी संदर्भ में वडूज के पुलिस निरीक्षक श्री. यशवंत शिर्के को भी ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन स्वीकारते हुए वडूज के पुलिस निरीक्षक श्री. यशवंत शिर्के
ज्ञापन स्वीकारते हुए वडूज के पुलिस निरीक्षक श्री. यशवंत शिर्के

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *