Menu Close

अभिनेत्री सनी लिओन पर कौनसी कार्रवाई की गई, इस की जानकारी दीजिए – रणरागिणी शाखा की ओर से स्मरणपत्र

• अश्लीलता फैलानेवाली अभिनेत्री पर १ वर्ष पूर्व अपराध प्रविष्ट होने के पश्चात भी कार्रवाई न करना, क्या यही है लोकशाही ?

• रणरागिणी शाखा की ओर से सहपुलिस आयुक्तों को प्रस्तुत किया गया १ वर्ष के पश्चात् पुनः स्मरणपत्र !

सहपुलिस आयुक्त श्री. आशुतोष डुंबरे को स्मरणपत्र प्रस्तुत करती हुई रणरागिणी शाखा की रणरागिणियां
सहपुलिस आयुक्त श्री. आशुतोष डुंबरे को स्मरणपत्र प्रस्तुत करती हुई रणरागिणी शाखा की रणरागिणियां

ठाणे : युवा पिढी को अनैतिकता की ओर ले जानेवाली अभिनेत्री सनी लिओन पर कार्रवाई होने के पश्चात युवा पिढी पर होनेवाले कुसंस्कारों का धोखा टल जाएगा। अतः सनी लिओन पर कौनसी कार्रवाई की गई तथा उसे क्या दंड दिया गया, इस आशय का स्मरणपत्र हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखा की ओर से सहपुलिस आयुक्त श्री. आशुतोष डुंबरे को प्रस्तुत किया गया।

उस समय रणरागिणी शाखा की श्रीमती सुनीता पाटिल, याचिका प्रस्तुत करनेवाली श्रीमती अंजली पालन, मातृवत्सल महिला मंडल की श्रीमती सुलभा देशपांडे, अधिवक्ती श्रीमती गौरी सावंत, शिवसेना महिला संगठक श्रीमती मनीषा शेलार, सनातन संस्था की श्रीमती धनश्री केळशीकर तथा अधिवक्ती श्रीमती किशोरी कुलकर्णी उपस्थित थी। (नैतिकता का पालन करने हेतु संगठित रहनेवाली महिलाओं का अभिनंदन ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

उस समय पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। (रणरागिणियों, केवल आश्वासन देनेवाली पुलिस को लगातार इसका उत्तर मांगते रहिए ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात) स्मरणपत्र देने के पश्चात पुलिस उपआयुक्त आर्थिक अपराध शाखा तथा सायबर सेल, ठाणे शहर के श्री. संदीप भाजीभाकरे से भी भेंट की गई।

sunny_leone_thane_nivedan_charcha

१. मूलतः कैनडा की हिन्दी फिल्म की अभिनेत्री सनी लिओन एक पोर्नस्टार है। वह चित्रपटों के माध्यम से सर्वत्र अश्लीलता फैलाती है। उसके अपने जालस्थल पर भी उसने अश्लील छायाचित्र तथा चलचित्र (विडिओ) रखे हैं।

२. इस संदर्भ में; वो स्वयं, उनके छायाचित्र निकालनेवाले छायाचित्रकार तथा जालस्थल पर अपलोड करनेवाले सभी अपराधी हैं। उनके विरोध में १४ मई २०१५ को डोंबिवली के रामनगर पुलिस थाने में श्रीमती अंजली पालन ने एक परिवाद प्रविष्ट किया था।

३. उस समय ठाणे पुलिस ने अपराध तो प्रविष्ट किया; किंतु उसी दृष्टि से अभी तक कुछ भी कार्रवाई नहीं की। अतः ५ मई तथा १४ मई २०१६ को पुनः एक बार पुलिस आयुक्तों को स्मरणपत्र प्रस्तुत किया गया।

४. उसके विरोध में प्रविष्ट किया गया अपराध, दखलपात्र एवं गैरजमानती है। ऐसा होते हुए भी उसपर कार्रवाई करने के लिए पुलिस टालमटोल करते हुए चुप रहने की भूमिका अपना रहे हैं।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *