Menu Close

संसद में मैं सनातन का पक्ष प्रस्तुत करूंगा – संसद सदस्य श्री. अनिल देसाई, शिवसेना

संसद सदस्य श्री. अनिल देसाई (मध्य में) को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट देते हुए श्री. केदार चित्रे (बाईं ओर) तथा वैद्य श्री. उदय धुरी (दाईं ओर)
संसद सदस्य श्री. अनिल देसाई (मध्य में) को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट देते हुए श्री. केदार चित्रे (बाईं ओर) तथा वैद्य श्री. उदय धुरी (दाईं ओर)

मुंबई : सनातन के हितचिंतक श्री. केदार चित्रे तथा हिन्दू जनजागृति समिति के मुंबई प्रवक्ता वैद्य श्री. उदय धुरी ने १ अगस्त को शिवसेना के संसद सदस्य श्री. अनिल देसाई से भेंट लेकर उन्हें सनातन संस्था पर बंदी का षडयंत्र विफल बनाने हेतू एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।

उस समय संसद सदस्य श्री. अनिल देसाई ने कहा कि, भारत में हिन्दू राष्ट्र आएगा ही। साथ ही संसद में ‘मैं सनातन का पक्ष प्रस्तुत करूंगा’ ऐसा आश्वासन भी दिया।

उस समय श्री. केदार चित्रे ने संसद सदस्य श्री. अनिल देसाई को सनातन-निर्मित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट स्वरुप दी। उस समय संसद सदस्य श्री. देसाई ने ख़ास कर के कहा कि, ‘श्रीकृष्ण की प्रतिमा अत्यंत सुंदर है !’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *