Menu Close

हिन्दू संस्कृति के प्रसार हेतु सनातन संस्था प्रामाणिकता के साथ प्रयास कर रही है – श्री प्रकाशानंदजी महाराज, श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम, राणेबेन्नूरु, कर्नाटक

सनातन को संतों के आशीर्वाद !

श्री प्रकाशानंदजी महाराज (बैठे हुए) को कन्नड साप्ताहिक सनातन प्रभात भेंट देते हुए सनातन की श्रीमती विदुला हळदीपूर साथ में पतंजली योग समिति के कार्यकर्ता
श्री प्रकाशानंदजी महाराज (बैठे हुए) को कन्नड साप्ताहिक सनातन प्रभात भेंट देते हुए सनातन की श्रीमती विदुला हळदीपूर साथ में पतंजली योग समिति के कार्यकर्ता

राणेबेन्नुरु (कर्नाटक) : हिन्दू संस्कृति का प्रसार करने एवं राष्ट्रभक्ति के विषय में जनजागृति करने के लिए सनातन संस्था प्रामाणिकता के साथ प्रयास कर रही है।

विगत १५ वर्षों से हमने संस्था के इस कार्य का बहुत ही निकट से अवलोकन किया है। इसके आगे भी इस संस्थाद्वारा धर्म एवं संस्कृति का कार्य होता रहे तथा उसमें उसे सफलता मिले, यह शुभकामना !

भगवान की कृपा सभी पर हो, यह प्रार्थना करता हूं। कर्नाटक के राणेबेन्नुरु के श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम के श्री प्रकाशानंदजी महाराज ने सनातन संस्था के लिए यह आशीर्वचन कहे।

कुछ हिन्दू विरोधियोंद्वारा सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। इस पार्श्वभूमि पर संस्था के साधक एवं पतंजली योग समिति के कार्यकर्ताओं ने महाराजजी से भेंट की, उस समय उन्होंने ऐसा कहा।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *