Menu Close

पाक में तैनात भारतीय राजनयिकों को सरकार की सलाह – बच्चों को स्थानीय स्कूलों में ना पढाएं !

india-pak

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में तैनात भारतीय राजनयिकों को सलाह दी है कि वो अपने बच्चों को वहां के स्कूलों से निकालकर भारत या किसी अन्य देश में पढ़ने के लिए भेजें। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह सलाह दी गई है।

पाकिस्तान के पिछले शैक्षणि‍क सत्र में करीब ५०-६० छात्र पाकिस्तान स्थि‍त आतंरराष्ट्रीय पाठशाला में पढ रहे थे। भारत सरकार का निर्णय मौजूदा सत्र से प्रभावी होगा।

सूत्रों का कहना है कि, यह निर्णय बीते साल जून में लिया गया था ताकि प्रभावित कर्मचारियों को उनके बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के वास्ते पर्याप्त समय मिल सके।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने इस मसले पर कहा कि यह भारत का अंदरूनी प्रशासनिक मामला है !

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *