Menu Close

हरियाणा के इस गांव में तैरता हुआ मिला ४५ किलो वजन का दैवी पत्थर !

miracal-stone2

हरियाणा के भिवानी जिले में एक ४५ किलो का एक विशेषतापूर्ण दैवी पत्थर मिला है । इस दैवी पत्थर की पूजा के लिए श्रद्धालु लोग उमडने लगे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, यह पत्थर इतना वजनी (भारी) होने के बावजूद पानी में तैरता है। गांव में तैरते मिले इस पत्थर को लोग पूजने लगे हैं।

miracal-stone

जानकारी के अनुसार गत शाम गांव के एक खेत में अजीत अपने पिता को चाय देने के लिए गया था, तो उसे नहर में तैरता हुआ पत्थर दिखाई दिया, जिसके चलते पूरे गांव में सनसनी फैल गई। फीडर में तैरता हुआ लगभग ४५ किलो का पत्थर आसपास के क्षेत्र में एक रहस्य बनकर रह गया है।

miracal-stone3

दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं। ४४.७९० किलोग्राम भार का यह दैवी पत्थर डूबने के बजाय तैरने लगा, जिसके चलते गांव के लोग उसे भगवान शिव का रूप मानकर उसकी पूजा कर रहे है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Read more on Hinduism

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *