Menu Close

कर्नाटक : मद्य की दुकाने बंद करें, अन्यथा मायाक्का देवी का मंदिर उडा देंगे – एक ‘अज्ञात’ पत्रद्वारा देवस्थान को धमकी

हिन्दुओं की असुरक्षित मंदिरें !

mayakka_devi

रायबाग (जिला बेलगांव) : चिंचली के सुक्षेत्र मायाक्का देवी के देवस्थान की दानपेटी में; एक ‘अज्ञात’ पत्र मिला है, जिस में यदि चिंचली गांव की पूरी मद्य दुकानें बंद नहीं की गई, तो मायाक्का मंदिर उड़ा देने की धमकी दी गई है !

अतः परिसर के नागरिकों में भय का वातावरण उत्पन्न हुआ है।

यह धमकी पत्र ‘अज्ञात’ है। ‘पते’ के स्थान पर चिट्ठी में, ‘कलियुग के युवक, गांव चिंचली’ एवं ‘विषय’ के स्थान पर ‘ईश्वर न रहनेवाला मंदिर किसे चाहिए’, ऐसा लिखा है एवं आगे लिखा है कि, यदि आपका ईश्वर पर विश्‍वास एवं भक्ति है, तो देवस्थान को बचाए ! मैंने इस देवस्थान पर १ दिसंबर को आक्रमण कर सर्वनाश करने का विचार किया है। मेरे पास देवस्थान उड़ा देने की पूरी सामग्री है। यदि चिंचली गांव की मद्य की सभी दुकाने बंद की गई, तो मैं मंदिर को कोई धोखा नहीं पहुंचाउंगा़ !

देवस्थान की दानपेटी में ऐसा एक ‘अज्ञात’ पत्र पाया गया है। इसलिए गांव में खलबली मच गई है। इस संदर्भ में कुडची पुलिस थाने के उपनिरीक्षक श्री. शिवशंकर मुकरी से संपर्क कर जानकारी दी गई। पुलिस थाने में इस प्रकरण की प्रविष्टि की गई है।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *