Menu Close

मलेशियाई मंत्री ने भारत का नक्शा गलत ढंग से दिखाए जाने के लिए क्षमा मांगी

मलेशिया के व्यापार एवं उद्योग मंत्री दातो श्री मुस्तफा मोहम्मद
मलेशिया के व्यापार एवं उद्योग मंत्री दातो श्री मुस्तफा मोहम्मद

नई देहली : भारत दौरे पर आए मलेशिया के एक मंत्री ने एक व्यापारिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति में भारत का मानचित्र गलत ढंग से दर्शाए जाने के बाद क्षमा मांगी। उस मानचित्र में पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था, जिसको लेकर कुछ राष्ट्रप्रेमी श्रोताओं ने विरोध किया था।

मलेशिया के व्यापार एवं उद्योग मंत्री दातो श्री मुस्तफा मोहम्मद ने कहा, ‘उसके लिए हम शर्मिंदा हैं। मलेशिया के लिए भारत को अच्छी तरह नहीं जानने का बहाना नहीं है। खासतौर पर मेरे लिए क्योंकि मैं यहां कई बार आ चुका हूं। मेरी आेर से मै विनम्र क्षमा मांगता हूं।’

इस मानचित्र का उपयोग मंत्री के प्रेजेंटेशन के दौरान किया गया था जिसमें पाकव्याप्त कश्मीर (पीओके) को पाकिस्तान के हिस्से के तौर पर दिखाया गया था। मोहम्मद फिक्कीद्वारा यहां आयोजित कार्यक्रम में ‘मलेशिया-भारत संबंधों में नई उर्जा का संचार करने’ के विषय पर प्रेजेंटेशन दे रहे थे।

स्त्रोत: झी न्यूज़

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *