Menu Close

पाक का दावा : सिंध से ‘रॉ’ के दो प्रतिनिधि काे बन्दी बनाया

कराची : पाकिस्तान की पुलिस ने दावा किया कि उसने दक्षिणी सिंध प्रांत से रॉ के दो कथित प्रतिनिधि काे बन्दी बनाया हैं। न्यूज इंटरनैशनल ने खबर दी है कि आतंकवाद निरोधक विभाग के एसएसपी नवीद ख्वाजा ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान थट्टा से ‘रॉ’ के प्रतिनिधिआें को गिरफ्तार किया गया। ख्वाजा ने गिरफ्तार लोगों की पहचान सद्दाम हुसैन और बाचाल के रूप में की है।

उनका कहना है कि ये लोग इलाके में मछुआरे के वेश में रिसर्च ऐंड एनालिसिस विंग (रॉ) के लिए काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि भारत ने सद्दाम और बाचाल को कोड उपलब्ध कराया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ये प्रतिनिधिआें से संवेदनशील प्रतिष्ठानों के छायाचित्र जब्त किए हैं।

इससे पहले पिछले महीने पाकिस्तान ने कथित तौर पर एक और भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव को पकड़ने का दावा किया था। पाकिस्तान ने कहा था कि कुलभूषण एक जासूस एवं भारतीय नौसेना के अधिकारी हैं, जिन्होंने ब्लूचिस्तान प्रांत और कराची में आतंकवाद को भड़काने के लिए इस्लाम अपना लिया था।

पाकिस्तान ने अपने दावे के पक्ष में एक विडियो जारी किया था जिसमें जाधव कथित तौर पर रॉ एजेंट होने की बात कबूल रहे हैं। हालांकि भारत सरकार ने पाकिस्तान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।

स्त्राेत : नवभारत टाइम्स

 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *