Menu Close

लखनऊ : ‘लव जिहाद’ पर भाजपा विधायक संगीत सोम ने बुलाई महापंचायत

भाद्रपद पूर्णिमा / आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

संगीत सोम ने कहा – पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनावों से पहले भाजपा विधायक संगीत सोम ने 'लव जिहाद' का मुद्दा गरमा दिया है। विधायक ने इस मामले पर महापंचायत बुलाने की बात कही है। इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, महापंचायत सोम के विधानसभा क्षेत्र मेरठ जिले के सरधना में बुलाई जाएगी। हालांकि, इसके लिए अभी तारीख तय नहीं की गई है और इस काम के लिए विधायक ने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। महापंचायत में 'लव जिहाद' के अलावा छेड़छाड़ और गौहत्‍या के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

एक लाख लोगों के जुटने की उम्‍मीद

संगीत सोम ने कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि महापंचायत में पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से एक लाख से ज्‍यादा लोग शामिल होंगे। उन्‍होंने कहा, 'लव जिहाद' को काफी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है और आतंकवादी संगठन भी इसमें शामिल हैं। महापंचायत में यह मुद्दा प्रमुख रहेगा क्‍योंकि पिछले कुछ सालों में 'लव जिहाद' से जुड़े मामलों में काफी बढ़ोत्‍तरी हुई है। हम इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा करेंगे।

विधायक का आरोप- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

विधायक ने कहा, एक खास समुदाय के युवा हिंदू लड़कियों के छेड़छाड़ में शामिल हैं। स्थिति इतनी खराब है कि लड़कियां बेखौफ होकर घूम-फिर नहीं सकती हैं। सोम ने यह भी दावा किया कि शनिवार को करीब ४०० लोगों ने उनसे मुलाकात कर कहा था कि छेड़छाड़ और गौहत्‍या से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

स्त्राेत : दैनिक भास्कर                  

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *