Menu Close

रांची : अल-कायदा का पोस्टर – ‘३० दिन में गांव छोड़ें वरना मार देंगे और लड़कियों को मुसलमान बना देंग

भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

रांची  झारखंड की राजधानी रांची में राष्‍ट्रीय स्‍तर की शूटर तारा शाहदेव के साथ 'लव जिहाद' का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा के नाम से जारी किए गए सौ से अधिक पर्चों की वजह से तनाव फैल गया है। इन पर्चों में हिंदुओं और आदिवासियों को जान से मारने और उनकी लड़कियों को 'लव जिहाद' के जरिए मुसलमान बनाने की धमकी दी गई है। इसमें धमकी दी गई है कि एक महीने के भीतर गांव छोड़ें, वरना मार देंगे और लड़कियों को मुसलमान बना देंगे।

पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे

ये पर्चे शहर के रातू इलाके से बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात उपद्रवी तत्वों ने पर्चे लगाते समय पाकिस्तान जिंदाबाद और अलकायदा जिंदाबाद के नारे लगाए।

क्‍या लिखा है?

पर्चे में कहा गया है कि सभी हिंदू और आदिवासी एक महीने के भीतर अपने गांव छोड़कर भाग जाएं, नहीं तो उन्‍हें गोली मार दी जाएगी या काट दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि 'लव जिहाद' के जरिए सभी हिंदू और आदिवासी लड़कियों को मुसलमान बनाया जाएगा। इसमें धमकी दी गई है कि आदेश नहीं मानने वालों को एक महीने के भीतर परिणाम भुगतना पड़ेगा। पर्चे के आखिर में अलकायदा का हवाला देते हुए पाकिस्‍तान जिंदाबाद और हिंदुस्‍तान मुर्दाबाद लिखा गया है। इसमें 786 (मुसलमानों के लिए पवित्र नंबर) भी दर्ज है।

क्‍या कहती है पुलिस 

रातू से लव जिहाद व आतंक फैलाने वाले कुछ पोस्टर मिले हैं। पुलिस ने उन सभी को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पहली नजर में यह शरारती तत्वों का काम लग रहा है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।

प्रभात कुमार, एसएसपी, रांची

स्त्रोत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *