Menu Close

मध्य प्रदेश : लव जिहाद के विरोध में महिलाओं ने निकाली रैली

भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

सतना (मध्य प्रदेश) – विश्व हिन्दू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर शहर की सड़कों में रैली निकालकर लव जेहाद के विरूद्घ जमकर नारेबाजी की। हाल ही में शहर के टिकुरिया टोला इलाके से एक अंतर्राजातीय नाबालिग प्रेमी जोड़ा फरार हो गया है। जिसे लव जिहाद का नाम देते हुए हिन्दू संगठनों ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी धर्मांध युवक पकड़ा नहीं जा सका है। जिससे आक्रोशित मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

अशोका पैलेस से विशाल रैली निकाली। हांथों में तख्तियां और लव जेहाद के विरूद्घ नारेबाजी करते हुए उक्त महिलाओं की रैली शहर के चौक-चौराहों से गुजरी। बस स्टैण्ड होते हुए रैली सेमरिया चौक पहुंची। जहां पर महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया तथा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जातिगत आधार पर नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, इसके बाद उनका धर्म परिवर्तन कराने की साजिश की जा रही है। जिसे रोकना बेहद ही जरूरी है।

इसके लिए सभी को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। तत्पश्चात ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।

स्त्रोत : नर्इदुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *