Menu Close

मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) : धर्मांधोने मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा तोडी, शहर मे बवाल

भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) – मुरादाबाद के जगतपुर गांव में बुधवार रात दो समुदाय आमने सामने आ गए। धर्मांध पक्ष के युवकों ने लाउड स्पीकर जबरन बंद कराकर मंदिर पर लगी गणेश प्रतिमा तोड़ दी।

इसके बाद जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और प्रतिमा तोड़ने वालों की तलाश में दबिश दी। मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

गांव में मंदिर के पास पिछले दो दिन से कीर्तन हो रहा था। बुधवार शाम भंडारे का आयोजन किया था।

रात गांव के अधिकांश लोग खाना खाकर जब अपने घर लौट गए तो भंडारे के आयोजनकर्ताओं में से एक युवक ने मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर से उन लोगों को बुलाने के लिए एनाउंसमेंट कराया, जो भंडारे में शामिल होने से रह गए थे।

तभी दूसरे पक्ष के धर्मांध लोग पहुंच गए। उन्होंने अजान का वक्त बताते हुए विरोध किया। आरोप है कि धर्मांधोने ने मंदिर पर चढ़कर प्रतिमा तोड़ दी। विरोध करने पर पप्पू, लाखन सिंह आदि कई लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *