Menu Close

पाकिस्तानी क्रिकेटर शहजाद ने मैदान पर तिलकरत्‍ने से कहा- ‘मुसलमान बनो, सीधे जन्नत जाओगे’

भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

लाहौर(पाकिस्तान) – श्रीलंका के क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान को मैदान पर ही मुसलमान बनने की सलाह देकर पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद विवादों में घिर गए हैं। यह वाकया श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए वनडे सीरीज के आखिरी मैच में हुआ। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले की जांच कर रहा है।

पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच श्रीलंका के दांबुला में हुए तीसरे वनडे मैच के फुटेज में दिखाया गया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद खेल खत्म होने के बाद दिलशान से बात कर रहे हैं। शहजाद, दिलशान से कह रहे हैं, 'यदि आप मुसलमान नहीं हैं और इस्लाम को अपनाते हैं तो चाहे आप अपनी लाइफ में कुछ भी करें। आप सीधे जन्नत में जाएंगे।' इस पर दिलशान का जवाब स्पष्ट नहीं है। लेकिन दिलशान के जवाब को सुनने के बाद शहजाद ने कहा, तो आग के लिए तैयार हो जाओ।'

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को शहजाद को लाहौर स्थित अपने दफ्तर में तलब कर पूरे मामले पर क्रिकेटर से सफाई मांगी। शहजाद ने अपने जवाब में कहा, 'यह मेरी दिलशान के साथ निजी बातचीत थी। उससे अधिक कुछ नहीं।' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजर आगा अकबर ने कहा है कि इस मामले में अब तक श्रीलंका की तरफ से कोई आधिकारिक आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई है।

स्त्राेत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *