भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६
|
इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश) : इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में वकील सीबी पांडेय ने एक याचिका दाखिल करके प्रदेश में चल रहे लव जिहाद शब्द पर रोक लगाने की मांग की है क्योंकि इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ रहा है।
दूसरा उत्तरप्रदेश के वर्तमान सांप्रदायिक माहौल को देखते हुए बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ और कलराज मिश्रा को चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई जाए, क्योंकि इनके उपर सांप्रदायिक भावनायें बिगाडऩे के मामले दर्ज हैं। तीसरा प्रदेश में बिगड़ रहे सांप्रदायिक माहौल को रोकने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाई जाए। याचिका सुनवाई के लिए एडमिट, ४ सितम्बर को सुनवाई।
स्त्राेत: पंजाब केसरी








