भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६
|
आग्रा : 'लव जेहाद' पर बात करने वालों को पहले जेहाद का मतलब समझना पड़ेगा। जेहाद का मतलब संकल्प होता है। अगर संकल्प अच्छा है तो मैं उसका समर्थक हूं। ये कहना है पूर्व सांसद व सिने अभिनेता राजबब्बर का।
सोमवार को आगरा आए कांग्रेस नेता राजबब्बर अपने दयालबाग स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उनसे सवाल उठाया कि क्या 'लव जेहाद' अच्छा है तो उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा। वह फिर बोले हां, संकल्प अच्छा है, तो मैं समर्थक हूं। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के मुस्लिम आबादी से जुड़े बयान को उन्होंने सांप्रदायिक करार दिया।
स्त्रोत : जागरण








