Menu Close

नर्इ देहली : एक और युवती ‘लव जेहाद’ की भेंट चढ़ी, ए कासिमने धर्म परिवर्तन के बाद कर दी हत्या

भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६ 

नर्इ दिल्ली : राजधानी के मध्य जिला स्थित हौजकाजी इलाके में 18 साल की युवती लव जेहाद की भेंट चढ़ गई। पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती का पहले अजमेर शरीफ में धर्म परिवर्तन कराया गया फिर बल्लीमारान स्थित होटल में दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। आरोपी ए कासिम फरार है। हौजकाजी थाना पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक युवती रिंकू साहा मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कूच विहार की रहने वाली थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहती थी और निजी स्कूल में १०वीं में पढ़ती थी। उसका बड़ा भाई कोलकाता में नौकरी करता है। गत १७ अगस्त को युवती कूच विहार स्थित घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे खोजना शुरू किया, थाने में मुकदमा दर्ज नहीं कराया। गत २७ अगस्त को होटल तमन्ना में रिंकू का शव मिला। कागजातों के जरिए हौजकाजी पुलिस को उसके नाम व पता की जानकारी मिली। इसके बाद रिंकू के परिजनों को सूचना दी गई। वहां से उसका भाई दिल्ली आया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसे सौंप दिया गया। होटल में कमरे की बुकिंग के दौरान युवक ने जो परिचय पत्र दिया था, उसके आधार पर उसका नाम ए कासिम और उम्र ४१ साल होने की जानकारी मिली। वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला है। होटल की सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर रिंकू का भाई उसे पहचान नहीं सका। पुलिस जांच में पता चला कि ए कासिम को रिंकू के परिजन नहीं पहचानते थे।

पति-पत्नी के रूप में दिया परिचय

पुलिस को पता चला है कि १७ अगस्त को ए कासिम कूच विहार से रिंकू को भगाकर पहले अजमेर शरीफ ले गया। वहां उसने युवती का धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद दोनों २५ अगस्त को दिल्ली आ गए। होटल तमन्ना में दोनों ने पति-पत्नी बताकर पहली मंजिल पर कमरा बुक कराया। होटल में उसने रिंकू का नाम सलमा बताया। २६ अगस्त तक दोनों साथ रहे। २७ अगस्त को युवती कमरे में पंखे से लटकी मिली। ए कासिम घटना के बाद से फरार है।

पुलिस को है यह शक

संदिग्ध परिस्थिति में युवती का शव मिलने से पुलिस को शक है कि धर्म परिवर्तन को लेकर दोनों में तकरार हुई होगी या फिर लव जेहाद का मुद्दा उछलने पर ए कासिम ने पकड़े जाने के डर से रिंकू की हत्या की होगी। खुदकुशी का रूप देने के लिए उसने उसे पंखे से लटका दिया हो। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मध्य जिला आलोक कुमार के मुताबिक युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व ए कासिम के पकड़े जाने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

स्त्राेत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *