Menu Close

मुंबर्इ : तांत्रिक नाझमल नुरुल हक ने महिला को बनाया हवस का शिकार

भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

 


मुंबर्इ : गारमेंट व्यापारी महिला को एक बंगाली बाबा ने ठग कर हवस का शिकार बना डाला। ३६ साल की उस महिला को दुराचारी बाबा ने उसके बेटे को पढ़ाई-लिखाई में तेज (इंटेलीजेंट) बनाने की बात कह बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने दुराचारी बाबा के खिलाफ मलवानी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बंगाली बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने वाली महिला मलाड में रहती है और गारमेंट का बिजनेस करती है। महिला बेटे के पढ़ाई-लिखाई में कमजोर होने की वजह से चिंतित और परेशान रहती थी।

कुछ महीने पहले उसके एक क्लाइंट ने एक बंगाली बाबा के बारे में बताया उसका नाम नाझमल नुरुल हक (२५) था। क्लाइंट ने कहा कि वह उसकी परेशानी को हल करने में मदद कर सकता है। क्लाइंट की बातों में आकर महिला कांदिवली स्थित बंगाली बाबा के घर मिलने चली गई।

पहली मुलाकात में उसने महिला से कहा कि इसके लिए उसे अपने घर एक पूजा करनी होगी। इसके लिए उसने बाबा को १०,००० रुपये भी दिए। अगले दिन पूजा का आयोजन हुआ। पीड़ित महिला बंगाली बाबा के काला जादू से काफी प्रभावित हुई और दोनों में संपर्क बढ़ने लगा। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को पसंद भी करने लगे। इसके बाद बंगाली बाबा महिला के घर में आकर रहने लगा।

बंगाली बाबा ने धीरे-धीरे महिला से ढाई लाख रुपये ठग लिए साथ ही उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। 15 दिनों पहले बंगाली बाबा महिला की सेंट्रो कार लेकर फरार हो गया। तब उसे महसूस हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बंगाली बाबा को कांदीवली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी के अलावा कई और धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

स्त्रोत नर्इदुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *