Menu Close

उत्तरप्रदेश : बस रुकवाकर धर्मांधो का दुस्साहस, युवतियों साथ छेड़छाड़

भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६ 

रायवाला (उत्तर प्रदेश): कानून व्यवस्था से बेखौफ एक बाइक सवार तीन धर्मांधोने सिडकुल हरिद्वार से आ रही एक बस को रोककर उसमें सवार युवतियों से छेड़छाड़ का प्रयास किया। सरेराह घटना से हड़कंप मच गया।

सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची मनचले भाग निकले। पुलिस पीछे भी दौड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। छेड़छाड़ की दुस्साहसिक घटना से लोगों में खासा आक्रोश है। रायवाला गांव से कई युवतियां औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल, हरिद्वार प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम सिडकुल से कंपनी की बस युवतियों को छोड़ने रायवाला आ रही थी। बस जैसे ही होशियारी मंदिर के पास सुनसान इलाके में पहुंची। तभी एक बाइक पर सवार तीन धर्मांधने बस को जबरन रुकवा लिया और बस में सवार युवतियों से छेड़खानी करने लगे।

बस चालक ने समझाने का प्रयास किया तो उससे गाली गलौज करने लगे। इसी बीच किसी ने रायवाला थाने का सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची, तभी बाइक सवार फरार हो गए। उपनिरीक्षक एससी घिल्डियाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

स्त्रोत: अमरउजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *