Menu Close

देहलीमें नियोजित ‘लाइफ स्टाइल पाकिस्तान’ प्रदर्शनी निरस्त करें – हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा

भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई देहली – मुंबईके पाक एक्स्पोकी प्रदर्शनीके पश्चात अब ट्रेड डेवलॉपमेंट अथॉरिटी, पाकिस्तान, इस संस्थाद्वारा देहलीके प्रगति मैदानपर ११ से १४ सितम्बरकी कालावधिमें ‘लाइफ स्टाइल पाकिस्तान’, नामकी प्रदर्शनी आयोजित की गई है । यह प्रदर्शनी निरस्त हो, इसके लिए हिन्दू जनजागृति समितिने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, परराष्ट्र व्यवहार मंत्री सुषमा स्वराज, व्यापार तथा उद्योग राज्यमंत्री निर्मला सीतारामन्, देहलीके पुलिस आयुक्त तथा भारतके व्यापार विकास संस्थाके अध्यक्षोंको निवेदन प्रस्तुत कर ऐसी मांग की है । इस प्रदर्शनीमें पाकमें निर्माण किए गए कपडे, चमडेकी वस्तुएं, हस्तकलाकी वस्तुएं, अभियांत्रिकी तथा खेतीके उपकरण समाविष्ट हैं । साथ ही इसमें भारतीय आयातदारोंकी बैठकका भी आयोजन किया गया है । मुंबईकी प्रदर्शनी राष्ट्रप्रेमी नागरिकोंके विरोधके कारण निरस्त की गई थी ।

इस निवेदनमें यह प्रस्तुत किया गया है कि… 

१. पाकद्वारा लगातार शस्त्रसंधिका उल्लंघन किया जा रहा है । पाक सेनाद्वारा सीमापर भारतीय चौकीपर गोलियोंकी बौछार कर भारतीय सेना एवं नागरिकोंकी हत्या की जा रही है । एक प्रकारसे यह छुपा युद्ध ही है ।

२. पाक भारतकी आतंकवादी कार्रवाईयोंको खुले आम पुष्टि दे रहा है । पाक तथा भारतके सम्बन्धोंमें तनाव है । इस परिस्थितिमें यह प्रदर्शनी आयोजित करना ठीक नहीं है ।

३. पाक इस प्रदर्शनीद्वारा प्राप्त धनका उपयोग भारतमें आतंकवादी कार्रवाई करनेके लिए प्रोत्साहन देने हेतु करेगा, इसलिए सर्व राष्ट्रप्रेमी नागरिकोंका इस प्रदर्शनीके लिए विरोध है ।

४. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने स्वतंत्रता दिवसपर लाल किलेपर भाषण देते समय ऐसा धोरण घोषित किया कि भारतमें वस्तु निर्माण करें तथा विश्वमें विक्रय करें । ऐसा होते हुए भी देहलीमें लाइफ स्टाइल पाकिस्तान प्रदर्शनीका आयोजन कर शत्रुराष्ट्रको प्रोत्साहन एवं पुष्टि देना कहांतक उचित है ?

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *