Menu Close

श्री क्षेत्र त्र्यंबकेश्वर की धर्मपरंपरा की रक्षा के लिए हमारा सहयोग रहेगा – शिवसेना सांसद श्री. हेमंत गोडसे

श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महिलाओंको प्रवेश का प्रकरण

Trimbakeshwar-temple-sanctum-now-sought-leave-to-women-news-in-hindi-129605

श्री क्षेत्र त्र्यंबकेश्वर (नासिक) : कुछ नास्तिक एवं अन्य पुरो(अधो)गामी महिला संगठनोंने मंदिर देवस्थान को पत्र देकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

उसपर मंदिर प्रशासनद्वारा गर्भगृह में महिलाओंको प्रवेश न देने का निर्णय योग्य ही है !

शिवसेना सांसद श्री. हेमंत गोडसे
शिवसेना सांसद श्री. हेमंत गोडसे

श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महिलाओंको प्रवेश देने की मांग करना गलत है। हमारी धर्मपरंपराएं, प्रथा एवं रूढि की यह मर्यादा सदैव बनी रहनी चाहिए। उनकी रक्षा करने के लिए हमारा सहयोग है, नासिक के शिवसेना सांसद श्री. हेमंत गोडसे ने स्पष्ट रूप से ऐसा कहा।

हिन्दू जनजागृति समिति की कु. प्रतीक्षा कोरगावकर ने उनसे भेंट की, तब उन्होंने ऐसा कहा।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News