Menu Close

मॉस्को : बच्चे का सिर काटनेवाले मुसलमान महिला ने कहा, ‘अल्लाह के आदेश से किया काम’ !

मॉस्को – सोमवार को मॉस्को मेट्रो स्टेशन के पास एक बच्चे का कटा सिर लेकर घूमने वाली महिला को बन्दी बनाकर न्यायालय में उपस्थित किया गया। ये महिला उज्बेक की रहने वाली है। महिला ने न्यायालय में कहा कि, अल्लाह के आदेश के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

तीन बच्चों की मां गुलचेखरा बोबोकुलोवा ने न्यायालय में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। उसने न्यायालय में बताया कि, उसे अपने किए पर पछतावा नहीं है।

पुलिस ने आरोपी महिला गुलचेखरा बोबोकुलोवा को मेट्रो स्टेशन के बाहर से पकडा था। जिस समय महिला को पकडा किया गया उस समय महिला के हाथ में बच्चे का कटा सिर होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई थी ।

मॉस्को पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त महिला मेट्रो स्टेशन के पास ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगा रही थी। महिला स्वयं  को बम से उड़ा लेने की धमकी दे रही थी।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *