Menu Close

शनिशिंगणापुर में चबुतरेपर प्रवेश करने का प्रयास करनेवाली भूमाता ब्रिगेडकी तृप्ती देसाई को पुलिसने बन्दी बनाया

धर्मशास्त्र का पालन न करनेवाले नास्तिकतावादीयोंको प्रवेश देना, इसका अर्थ मंदिर का पावित्र्य नष्ट करना एेसा होगा – सम्पादक, हिन्दूजागृति

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शनिशिंगणापुर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही महिलाओं को पुलिस ने बन्दी बना लिया है। इनमें भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई और अन्य महिलाएं शामिल हैं।

बता दे कि, भूमाता ब्रिगेड की सदस्यों ने कुछ दिन पहले ही शनिशिंगणापुर में महिलाओं को पूजा करने की अनुमति देने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था आैर शनिदेवजी के चबुतरेपर प्रवेश करने का प्रयास किया था ।

मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों को बुलाकर इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास किया था किंतु इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया था।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News