Menu Close

गोवा में माफिया के इशारे पर श्रीराम सेना पर प्रतिबंध: प्रमोद मुथालिक

भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

पणजी (गोवा) –  श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने आरोप लगाया है कि गोवा सरकार ने ड्रग और पब माफिया के इशारे पर उनके संगठन पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने पूछा, 'गोवा में श्रीराम सेना पर प्रतिबंध लगाने की क्या वजह थी? यहां हमारा कोई संगठन या एक भी सदस्य नहीं है। क्या यहां कोई ¨हसा हुई है जिसमें हम लिप्त हैं?'

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने सदन में बुधवार को सेना के राज्य में शाखा खोलने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि यह फैसला पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। पुलिस ने श्रीराम सेना की गतिविधियों को लेकर राज्य सरकार को नकारात्मक रिपोर्ट दी है।

इस पर अपनी प्रतिक्रिया में मुथालिक ने आरोप लगाया, 'यह नाइजीरिया और पब माफिया के इशारे पर हुआ। देश विरोधियों को राज्य में आने की अनुमति है लेकिन एक देशभक्त पर प्रतिबंध लगा दिया गया।' उन्होंने बताया कि प्रतिबंध हटवाने के लिए सेना अदालत जाएगी ताकि वह अपनी गतिविधियां यहां शुरू कर सके।

सेना प्रमुख ने कहा, 'मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा।' मुथालिक ने हाल में ही पब संस्कृति पर अंकुश लगाने के लिए गोवा में शाखा खोलने का इरादा जाहिर किया था।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *