Menu Close

हलीयालमें (कर्नाटक) हिन्दू संगठन मेलेको धर्माभिमानी हिन्दुओंका उत्स्फूर्त प्रतिसाद

श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

हलीयाल (कर्नाटक) – हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा २ अगस्तको यहांके मराठा भवनमें हिन्दूसंगठन मेला संपन्न हुआ । इस अवसरपर श्रीराम सेनाके श्री. गंगाधर कुलकर्णी, हिन्दू जनजागृति समितिके श्री. गुरुप्रसाद एवं सनातन संस्थाकी कर्नाटक राज्य प्रसारसेविका कु. प्रियांका स्वामी विशेष रूपसे उपस्थित थे । इस अवसरपर ३५० से अधिक हिन्दू धर्माभिमानियोंने उत्स्फूर्त रूपसे उपस्थित रहकर मेलेका लाभ उठाया ।

१. श्री. गंगाधर कुलकर्णीके शुभहाथों दीपप्रज्वलन कर हिन्दू मेलेका आरंभ किया गया । श्री. कुलकर्णीने कहा कि पाश्चात्य संस्कृतिके बढते प्रभावके कारण लवजिहाद एवं हिन्दुओंका धर्मपरिवर्तन अत्यधिक मात्रामें हो रहा है । इसे रोकनेके लिए वर्तमान समयमें सभी लोगोंका धर्माचरण करना आवश्यक है ।

२. हिन्दू जनजागृति समितिके श्री. गुरुप्रसादने ‘हिन्दू राष्ट्र’की स्थापना एवं दिशा’ विषयपर मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हिन्दू धर्मपर हो रहे अन्यायका प्रतिकार करना आवश्यक है ।

३. हिन्दू धर्मपर हो रहे आक्रमणोंके  विषयमें जानकारी देते हुए सनातन संस्थाकी कु. प्रियांका स्वामीने कहा कि राष्ट्ररक्षा एवं धर्मजागृतिके कार्यमें यदि हिन्दुओंने प्रतिदिन केवल एक घंटा दिया, तो हम ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित कर सकते हैं ।

४.इस मेलेमें हिन्दू धर्मका महत्व तथा हिन्दू समाचारप्रणालकी (चैनलकी) आवश्यकता इन विषयोंपर उपस्थित लोगोंको दृश्यश्रव्य-चक्रिकाएं दिखाई  गर्इं ।

५. हिन्दू जनजागृति समितिके  श्री. वेंकटरमन् नाईकने उपस्थित लोगोंको समितिके कार्यसे अवगत कराया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *