Menu Close

‘भाजपा राम मंदिर नहीं बना सकती तो बताएं, शिवसेना स्वयं अपने बल पर बना लेगी’ – संजय राऊत

मुजफ्फरनगर : शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा है कि, मोदी सरकार हिंदूत्व के नाम पर केंद्र में सत्ता पर आरूढ है, अब मोदी सरकार को राम मंदिर बनवा देना चाहिए अन्यथा वह गद्दी छोड दे। भाजपा अपने हिंदुत्व के मुद्दे से पलट गर्इ है और राम मंदिर के विषयमें अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, यदि २०१७ के चुनाव में शिवसेना को २० विधायक मिल जाएं तो वह अयोध्या में राम मंदिर बनवा देंगी। उन्होंने कहा की हिंदुत्व के लिए शिवसेना हमेशा जनता के साथ खडी है।

२०१७ में पूरे प्रदेश में ३५० सीटों पर शिवसेना अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को पाक परस्त बताते हुए कहा कि, पाकिस्तान भारत का सबसे बडा शत्रू है और वहीं के लोगों को बुलाकर उत्तर प्रदेश की सरकार गुलाम मोहम्मद जैसे लोगों को सम्मानित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद पाक की ही देन है । अब राज्य को भी आतंकी प्रदेश बनाया जा रहा है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कश्मीर के पंडित वहां के भूमि पुत्र हैं और उन्हें उनका अधिकारी मिलना ही चाहिए। देश में समान नागरिकता लागू होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, हम सरकार पर केवल वक्तव्य के माध्यम से ही दबाव बना सकते हैं क्योंकि भाजपा सरकार बहुमत वाली सरकार है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Read more on Hindu Organisations

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *