Menu Close

हिन्दुद्रोही `सिंघम रिटर्न्स’ चित्रपटपर पाबन्दी डालें !

श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

  • हिन्दू धर्माभिमानियों, इस प्रकार सर्वत्र वैध मार्गसे निषेध पंजीकृत करें !

  • कोल्हापुर तथा सांगलीमें चित्रपटगृह तथा पुलिस थानेमें निवेदन

 कोल्हापुरके पार्वती चित्रपटगृह व्यवस्थापकोंको (बार्इं ओर) निवेदन प्रस्तुत करते हुए हिन्दुनिष्ठ

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) – हिन्दुओंकी धार्मिक भावना आहत करनेवाले `सिंघम रिटर्न्स’ इस चित्रपटपर पाबन्दी डालनी चाहिए । हिन्दू जनजागृति समितिने पार्वती तथा प्रभात चित्रपटगृह व्यवस्थापक, साथ ही लक्ष्मीपुरी पुलिस थानेमें स्थानीय अपराध अन्वेषण विभागके सुहास पवारको इस मागंका निवेदन प्रस्तुत किया । उस समय हिन्दू एकताके विभाग उपाध्यक्ष श्री. दिलीप भिवटे, बजरंग दल जनपद प्रमुख श्री. सम्भाजी साळुंखे, शिवसेना उपजनपद प्रमुख श्री. सम्भाजी भोकरे, शिवसेना करवीर तहसील प्रमुख श्री. राजू यादव, श्रीशिवप्रतिष्ठानके श्री. विजय गुळवे, श्री. लखन माने, हिन्दू जनजागृति समितिके सर्वश्री सुधाकर सुतार, बाबासाहेब भोपळे, शिवानन्द स्वामी उपस्थित थे ।

उस समय श्री. सम्भाजी भोकरेने बताया कि चित्रपट प्रदर्शित होनेके पश्चात जनता उद्रेक हो इसकी अपेक्षा प्रशासनको इससे पूर्व ही उसकी ओर ध्यान देना चाहिए । उस समय सम्बन्धित पुलिस अधिकारीने निवेदनपर उचित कार्यवाही करनेका आश्वासन दिया ।


सांगली – यहां ३१ जुलाईको निवासी उपजनपद अधिकारी उत्तम पाटिलको निवेदन प्रस्तुत किया गया । उस समय श्रीशिवप्रतिष्ठानके सर्वश्री श्रीकृष्ण माळी, सचिन पवार, भाजपाके श्री. दीपक पाटिल, साथ ही हिन्दू जनजागृति समितिके श्री. दत्तात्रय रेठरेकर उपस्थित थे । उस समय श्री. श्रीकृष्ण माळीने बताया, इस चित्रपटमें जानबूझकर हिन्दू धर्मियोंको न्यून समझकर हिन्दू संतोंका अनादर किया गया है । यह चित्रपट प्रदर्शित न हो, इसलिए प्रशासनको उचित उपाययोजनाका आयोजन करना चाहिए ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

‘सिंघम रिटर्न्स’ के निषेध मे आयोजित राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन मे सहभाग ले !

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *