Menu Close

हिन्दू जनजागृति समितिकी प्रतिरक्षामें ‘वैदिक सनातन धर्म’ एवं ‘राष्ट्र रक्षा मंच’ हिन्दुत्वनि

श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितिया, कलियुग वर्ष ५११६

‘वैदिक सनातन धर्म’ एवं ‘राष्ट्र रक्षा मंच’ हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा धरना आंदोलन, हिन्दू जनजागृति समितिकी प्रतिरक्षामें !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) : हिन्दुओंपर होनेवाले आघातोंके विरोधमें शासनका ध्यान केंद्रित करने हेतु हिन्दू जनजागृति समितिकी प्रतिरक्षामें ‘वैदिक सनातन धर्म’ एवं ‘राष्ट्र रक्षा मंच’ हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा धरना आंदोलन किया जानेवाला है । इसके अंतर्गत पांच सूत्रोंवाला मांगपत्र सिद्ध किया गया है ।

१. कश्मीरमें श्रीनगरके आदि शंकराचार्यकी पहाडी एवं मठोंको मुक्त कर शंकराचार्य पहाडीका परिवर्तित ‘तख्त ए सुलेमान’ नाम निरस्त करें ।

२. मालेगावमें बमविस्फोट करनेवाले व्यक्तियोंके चेहरे उजागर करें एवं २००६ के मालेगाव बमविस्फोटके कथित मुसलमान अभियुक्त तथा २००८ के मालेगाव बमविस्फोटके हिन्दू अभियुक्तोंको त्वरित मुक्त करें ।

३. ईसाई मिशनरियोंद्वारा संतोंके विरुद्ध षडयंत्र रचकर उनपर प्रविष्ट सभी अभियोग निरस्त करें एवं षड्यंत्र रचनेवाले व्यक्तियोंके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें ।

४. ३ सितंबर २०१३ को केरलमें स्थापित शरीयत बैंक (अधिकोश) की वैधानिकता निरस्त करें ।

५. फैजाबाद जनपदका नाम अयोध्या, सुलतानपुर जनपदका नाम कुशभवनपुर एवं इलाहाबाद जनपदका नाम प्रयागराज करें ।

ये पांच मांगें मोदी शासनसे की गई हैं । समस्त हिन्दू संगठनोंद्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगा राम तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष श्री. ओम प्रकाश वर्मा एवं सिंह वाहिनीके प्रदेश अध्यक्ष श्री. प्रभावती यादवने समस्त हिन्दुओंको इस आंदोलनमें सम्मिलित होने हेतु आवाहन किया है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *