Menu Close

श्रीराम मंदिरकी स्थापना एवं इतिहासके विकृतिकरणके विरोधमें कल्याणमें राष्ट्रीय हिंदु आंदोलन

आषाढ कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

हिंदुओंकी मांगके लिए हिंदु राष्ट्र ही लाना चाहिए !

कल्याण(महाराष्ट्र) : राष्ट्रीय हिंदु आंदोलनद्वारा ‘भाजपाद्वारा कालमर्यादा निश्चित कर अयोध्यामें विशाल श्रीराम मंदिरका निर्माणकार्य कर वचनपूर्ति करने तथा इतिहासका विकृतिकरण करनेवाले ‘एन.सी.ई.आर.टी.’के पाठ्यपुस्तकमें इतिहासद्रोही लेखन त्वरित बदलनेकी मांगको लेकर कल्याण (पश्चिम) रेल्वे स्थानकके बाहर आंदोलन किया गया । इस अवसरपर श्री संप्रदायके रायगढ जिला समन्वयक श्री. दिलीप घाग, भाजपाके जिला उपाध्यक्ष श्री. नरेंद्र सूर्यवंशी, श्री योग वेदांत समितिके कल्याण नगर अध्यक्ष श्री. कुडीयाल, बजरंग दलके श्री. उमेश भंडारी, हिंदु धर्माभिमानी श्री. संजय पारेकर, श्री. गणेश बिवलकर, श्री. कैलास जाधव, सनातन संस्थाकी श्रीमती प्रतिमा राऊत हिंदु जनजागृति समितिकी श्रीमती राधा सुर्वे एवं समितिका  ठाणे जिला समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी उपस्थित थे ।

हिंदुओंकी मांगके लिए हिंदु राष्ट्र ही लाना चाहिए !  – श्री. दिलीप घाग, श्री संप्रदाय रायगढ जिला समन्वयक

भारतमें ८० प्रतिशत हिंदु होते हुए भी हिंदुओंको अपनी मांगोंके लिए आंदोलन करने पडते है । हिंदुओंकी मांगके लिए हिंदु राष्ट्र ही लाना चाहिए ।
प्रत्येक हिंदुको चाहिए कि वह प्रतिदिन श्रीरामका नामजप करे । अन्यथा हमें सिंधुसागरमें डूबना होगा । तत्पश्चात हिंदु जनजागृति समितिकी श्रीमती राधा सुर्वे एवं सनातन संस्थाकी श्रीमती प्रतिमा राऊतने भी अपने विचार प्रस्तुत किए ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *