Menu Close

लडकीकी छेडखानी करनेमें कांग्रेसके पदाधिकारीका सहभाग – अण्णा हजारेके कार्यकर्ताका आरोप

श्रावण कृ. १२, कलियुग वर्ष ५११४

हिंदुओ, भ्रष्टाचारके साथ अब महिलाओंके सतीत्वपर भी हाथ डालनेवाली कांग्रेसको और कितने समयतक सत्तापर बैठाए रखेंगे ?

गौहत्ती – जेष्ठ समाजसेवक श्री. अण्णा हजारेके कार्यकर्ता अखिल गोगोईने  दावा किया  है कि आसामकी राजधानी गौहत्तिमें सोमवारको समूहद्वारा एक अल्पवयीन लडकीकी छेडखानीमें एक समाचार प्रणालका पत्रकार एवं कांग्रेसका एक पदाधिकारी सम्मिलित है । इस घटनाके प्रमाणस्वरूप गोगोई एक घटनाका चित्रीकरण सामने रखनेवाले हैं । गोगाईने मांग की है कि  इस घटनाकी जांच केंद्रीय अन्वेषण विभागद्वारा की जाए  । अबतक इस प्रकरणमें ४ लोगोंको बंदी बनाया गया है ।

गोगाईने आगे कहा कि यह पत्रकार इस प्रकरणके मुख्य अपराधी अमरज्योती कलिताका मित्र है । इस समाचार प्रणालने गोगाईके इस  आरोपको अस्वीकार किया  है । समाचार प्रणालद्वारा मांग की गई है कि शाम चार बजेतक प्रमाण नहीं दिया, तो गोगाईको क्षमा मांगनी पडेगी ।

स्त्रोत – दैनिक सनातन प्रभात

Read more on ईसाई

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *