Menu Close

हिन्दुओंके देवता, राष्ट्रपुरुषोंके छायाचित्रवाले पटाखोंकी बिक्री रोकने हेतु मिरज-सांगली (महाराष्ट्र) में निवेदन

हिन्दू जनजागृति समिति का अभियान

मिरज-सांगली (महाराष्ट्र) : प्रदूषण करनेवाले तथा हिन्दुओंके देवता, राष्ट्रपुरुषोंके छायाचित्रवाले पटाखोंकी निर्मिती और बिक्री रोकने के लिए प्रशासन उचित कदम उठाएं, इस मांग के लिए हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में मिरज के प्रांत कार्यालय में निवेदन दिया गया।

इस समय शिवसेना पुरस्कृत व्यापारी सेना के मिरज नगराध्यक्ष श्री. तात्या कराडे, शिवसेना के सर्वश्री गजानन मोरे, चंद्रकांत मैगुरे, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री चिदंबर कारकल, गिरीश पुजारी उपस्थित थे।

स्थानीय ‘सी न्यूज’द्वारा भेंटवार्ता का आयोजन किया गया था।
………………………………………………………………………………………..
हिन्दू जनजागृति समिति का अभियान – ‘विनाशकारी पटाखोंपर प्रतिबंध लगाएं !’ 
आप यहां से विस्तार से देख सकते हैं !
……………………………………….

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News